जामताड़ा, जनवरी 13 -- हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव/आठवीं कक्षा के फर्जी प्रमाण पत्र नौकरी कर रहा चिरेका कर्मी,23 वर्षो बाद शुरू हुई जांच मिहिजाम/विष्णु देव चित्तरंजन रेल कारखाना में कार्यरत एक कर्मी द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे 23 वर्ष तक नौकरी करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मिहिजाम थाना क्षेत्र के मालपाड़ा निवासी बूबला माल, टेक्नीशियन ग्रेड 01, टिकट नंबर- 26/1065 के विरुद्ध आठवीं कक्षा के फर्जी दस्तावेज पर नौकरी करने का आरोप है। फर्जी दस्तावेज बुद्धा दे स्कूल देवघर का बताया गया है। सबसे बड़ी हैरत की बात है कि चिरेका के सतर्कता विभाग को इसकी जानकारी भी 23 साल के बाद लगी। वह भी जब किसी ने 06/03/2025 को फर्जी दस्तावेज पर चिरेका में नौकरी करने के बाबत गुप्त सूचना चिरेका के चीफ विजिलेंस ऑफिसर को भेजी। इसके बाद चिरेका का विजिलेंस डिपा...