नई दिल्ली, जनवरी 11 -- हिंदू धर्म में मकर संक्रांति 2026 का पर्व बेहद खास महत्व रखता है। 14 जनवरी को मनाया जाने वाला यह पर्व खासतौर पर यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई उत्तर भारतीय राज्यों में खिचड़ी पर्व के नाम से भी पहचाना जाता है। माना जाता है कि मकर संक्रांति 2026 के दिन से सूर्य देव धनु राशि को छोड़कर अपने पुत्र शनि की राशि 'मकर' में प्रवेश करते हैं। खिचड़ी पर्व में उड़द दाल से बनी खिचड़ी खाने और दान करने का विशेष महत्व होता है। घी की खुशबू और अदरक की गर्माहट से भरी यह खिचड़ी महज एक पकवान नहीं, बल्कि इसे खाने वाले लिए आरोग्यता का वरदान भी है। दाल-चावल-सब्जियों से बनी यह खिचड़ी पचाने में हल्की, पौष्टिक और शरीर को ऊर्जा देकर ठंड में शरीर की गर्माहट को बनाए रखने में मदद करती है। धार्मिक रूप से भी यह खिचड़ी सूर्य और शनि देव को प्रसन्न कर ग्...