मुजफ्फरपुर, जनवरी 14 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वनवासी कल्याण आश्रम के महानगर कार्यालय में बुधवार को मकर संक्रांति मनाई गई। इसमें मेयर निर्मला देवी ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व जीवन में उल्लास का प्रतीक है। इससे पहले अतिथियों का स्वागत महानगर अध्यक्ष श्याम सुंदर भरतिया, सचिव राकेश सम्राट ने किया। प्रदेश महामंत्री अजय नारायण सिन्हा ने पर्व के धार्मिक महत्व से सभी को अवगत कराया। लघु उद्योग भारती के प्रांत उपाध्यक्ष शिव शंकर साहू ने कहा कि यह पर्व सामाजिक समरसता सिखलाता है। मौके पर आश्रम के छात्रावास के छात्रों के साथ महानगर कमेटी के पदाधिकारियों व शहर के गणमान्य लोगों ने चूड़ा, दही, तिलकुट ग्रहण किया। मौके पर रमेश केजरीवाल, मंजू शर्मा, रामबाबू सुमन, हिमांशु कुमार, सर्वजीत कुमार, प्रह्लाद गांधी, रामप्रवेश सिंह थे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.