जामताड़ा, जनवरी 13 -- मकर संक्रांति: जामताड़ा में तिलकुट,दूध व दही की खरीदारी का उत्साह, बाजार गुलजार जामताड़ा,प्रतिनिधि। जामताड़ा में मकर संक्रांति को लेकर बाजारों में पहले से ही रौनक देखने को मिल रही है। जामताड़ा बाजार के प्रमुख मिठाई दुकानों पर तिलकुट की बिक्री जोर-शोर से हो रही है। इस बार ताजा तिल, गुड़ और खोए से बने तिलकुट की मांग सबसे ज्यादा है। स्थानीय स्तर पर भी दुकानदार तिलकुट बना रहे हैं और अपने ग्राहकों तक पहुंचा रहे हैं। इस संबंध में जे के स्वीटस के दुकानदार मुकेश कुमार ने बताया कि गया के कारीगरों द्वारा तैयार तिलकुट बाजार में उपलब्ध हैं। जिसमें सादा तिलकुट, ड्राई फ्रूट युक्त तिलकुट, खोया तिलकुट और शुगर फ्री तिलकुट उपलब्ध हैं। विशेष रूप से शुगर फ्री तिलकुट की मांग बुजुर्गों और मधुमेह रोगियों में तेजी से बढ़ी है। साथ ही लाई, गुड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.