अयोध्या, जनवरी 15 -- अयोध्या, संवाददाता। रामनगरी में मकर संक्रान्ति के साथ ही अघोषित रूप में माघ मेला का शुभारम्भ हो गया। पिछले साल प्रयागराज में आयोजित 12 वर्षीय महाकुंभ के कारण करोड़ों श्रद्धालु देश-देशांतर से इस तरह उमड़े थे, मानो जनसमुद्र उमड़ा हो। एक अनुमान के मुताबिक डेढ़ माह के मेलावधि में अयोध्या में तीन करोड़ श्रद्धालुओं का आगमन हुआ। जिला प्रशासन ने एक बार फिर उसी तरह की स्थिति की परिकल्पना की है। सामान्यतया प्रतिवर्ष माघ मेला के दौरान मौनी अमावस्या की तिथि पर सर्वाधिक श्रद्धालुओं की भीड़ का कीर्तिमान बनता रहा है। बाकी तिथियों में दो से पांच लाख के श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। मकर संक्रांति के अवसर पर भी यही स्थिति दिखाई दी। यहां उमड़े श्रद्धालुओं ने मां सरयू के पुण्य सलिल में डुबकी लगाई और फिर अन्न-वस्त्र व द्रव्यादि का दान देकर...