हजारीबाग, जनवरी 15 -- बरही प्रतिनिधि। मकर संक्रांति पर्व पर समाजसेवी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष डोमन पांडेय ने चूड़ा गुड तिलकुट के साथ खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया। अपने स्वयं के खर्च से सैकड़ों लोगों को चूड़ा गुड तिलकुट के साथ खिचड़ी प्रसाद खिलाई। डोमन पाण्डेय पिछले 16 सालों से सार्वजनिक रूप से सामुहिक कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहे हैं। मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव, संतोष प्रजापति, अर्जुन पंडित, मुखिया विजय यादव, भुनेश्वर साहू, अरुण कुमार, रामदेव पंडित सहित अनेक लोग शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.