मऊ, जून 30 -- दोहरीघाट(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे में विक्ट्री इंटर कॉलेज से आजमगढ़ मार्ग तक 1.19 करोड़ की लागत से बाईपास मार्ग का कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने रविवार की देर शाम औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गुणवत्तापूर्ण कार्य होने पर कार्यदाई संस्था की प्रशंसा की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने कैबिनेट का भव्य स्वागत किया। मलापर्ण करने के लिए लोगों की लंबी कतार लगी रही। वहीं कहा कि भाजपा सरकार में मऊ सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास कर रहा है। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा रविवार देर शाम दोहरीघाट कस्बा पहुंचे। यहां पहुंचते ही उनके प्रयास से बनी दोहरीघाट बाईपास मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यदाई संस्था द्वारा कार्य मानक के अनुरूप कराए जाने पर प्रशंसा की। इसके बाद विक्ट्री इंटर कॉलेज में आयोजित स्वागत समारोह में पह...