लखनऊ, जून 1 -- लखनऊ। विशेष संवाददाता। मऊ से विधायक अब्बास अंसारी की सदस्यता खत्म होने के बाद उनकी सीट भी रिक्त घोषित हो गई है। इस संबंध में यूपी विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने रविवार को अधिसूचना जारी कर दी। अब यहां जल्द विधानसभा उपचुनाव घोषित होगा। इसके लिए चुनाव आयोग कार्यक्रम जारी करेगा। इसके लिए रविवार को अवकाश के दिन बकायदा विधानसभा सचिवालय खोलकर आदेश जारी किया गया। अधिसूचना में कहा गया है कि अब्बास अंसारी 31 मई से विधानसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य घोषित माने जाएंगे। इसलिए अब्बास अंसारी की मऊ सीट 31 मई से रिक्त घोषित मानी जाएगी। असल में सीट रिक्त घोषित करने में विधानसभा सचिवालय की ओर से खासी तेजी भी दिखाई गई। अब्बास अंसारी सुभासपा के टिकट पर 2022 का विधानसभा चुनाव जीते थे। तब सुभासपा व सपा का चुनावी गठजोड़ था। सीट वितरण समझौते...