मऊ, दिसम्बर 17 -- मऊ, संवाददाता। जिले के थाना कोपागंज क्षेत्र अंतर्गत बख्तावरघाट पुल के पास ग्राम सभा शहरोज फोरलेन पर बुधवार की सुबह लगभग 6 बजे घने कोहरे के बीच सीमेंट लादकर कोपागंज की तरफ आ रहे ट्रैक्टर को पीछे से आ रही टे्रलर ने जोरदार टक्कर मार दिया। सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ट्रैक्टर चालक के शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं दुर्घटना के बाद एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। शहर कोतवाली क्षेत्र के सलाहाबाद निवासी 45 वर्षीय ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर पर सीमेंट लादकर मऊ से कोपागंज के लिए जा रहा था, इसी दौरान थाना कोपागंज क्षेत्र अंतर्गत बख्तावरघाट पुल के पास ग्राम सभा शहरोज फोरलेन के पास घना कोहरा होने के कारण ट्रैक्टर को पीछे से आ रही टे्रलर ने जोर...