मऊ, जनवरी 8 -- मऊ, संवाददाता। मऊ जंक्शन पर दो दिन पूर्व टे्रन में बम की सूचना के बाद सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है। गुरुवार को आरपीएफ टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान आरपीएफ टीम ने 12 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ प्रभारी एके सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर गहन चेकिंग की जा रही थी, इस दौरान संदिग्ध तरीके से घूमते हुए आरोपित तौफीक उमर, जितेंद्र, महमूद आलम, दिलीप कुमार, सुशील कुमार गुप्ता, मुहम्मद जमाल, दीपक चौहान, राजेश कुमार, विनोद मद्धेशिया, सुभाष मौर्या, जुल्फेकार अली, अयूब आजमी को रेलवे एक्ट की धारा के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.