मऊ, फरवरी 6 -- रानीपुर (मऊ), संवाददाता। रानीपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाद स्कूल से घर लौट रही 11वीं की छात्रा का कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और छात्रा के परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए घेरकर बदमाशों को रोक लिया। एक बदमाश को पकड़कर लोगों ने जमकर धुनाई की। छात्रा को फिलहाल बरामद कर लिया गया है। दूसरे बदमाश की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय 11वीं की छात्रा रोज की तरह स्कूल पढ़ने गई थी। दोपहर बाद छुट्टी होने पर वह स्कूल वैन से घर लौट रही थी। धर्मसीपुर पेट्रोल पंप के पास कार सवार दो बदमाशों ने वैन को ओवरटेक कर रोक लिया और छात्रा को जबरन कार में बैठाकर भागने लगे। जानकारी मिलते ही छात्रा के पिता बाइक से कार के पीछे लग गए। इसी बीच रानीपुर थाना क्षेत्र के भातकोल-...