वार्ता, मार्च 16 -- मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में भीड़ के हमले में जान गंवाने वाले एएसआई रामचरण गौतम को शहीद का दर्जा दिया जाएगा। साथ ही उनके आश्रितों को एक करोड़ रुपए की सहायता राशि भी जाएगी। सीएम मोहन यादव ने कहा कि यह उनके बलिदान के प्रति श्रद्धा, आस्था और राज्य सरकार के कर्तव्य का प्रकटीकरण है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव में हुई दुर्घटना में कर्तव्य निर्वहन के दौरान जान गंवाने वाले एएसआई (25वीं बटालियन) रामचरण गौतम को शहीद का दर्जा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्व. गौतम के आश्रितों को एक करोड़ रुपए की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने मीडिया को जारी संदेश में यह विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि शहीद रामचरण गौतम के पात्र उत्तराधिकारी को शासकीय सेवा में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.