मऊ, फरवरी 25 -- घोसी (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। 29 घंटे के आंदोलन के बाद मिल प्रशासन की तरफ से लिखित आश्वासन मिलने के बाद भी मंगलवार को घोसी चीनी मिल नहीं चालू हुयी। ऐसे में मिल बंद होने और पर्ची न मिलने से किसान बैरंग गेट से वापस लौट गए। इस दौरान आक्रोशित गन्ना किसानों ने आरपार के आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं कांग्रेस, सपा समेत किसान नेताओं ने भी गन्ना किसानों के समर्थन में आंदोलन की चेतावनी दिया। उधर, मिल चालू कराने के बाबत प्रशासनिक अधिकारी चुप्पे साधे रहे। करोड़ों लागत से निर्मित घोसी चीनी मिल पेराई सत्र से पहले ही बंद होने के कारण गन्ना किसानों, राजनीतिक दलों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है। मिल बंद होने के बाद रविवार से चल रहा आंदोलन 29 घंटे के लंबे आंदोलन के बाद सोमवार की दोपहर में एसडीएम घोसी द्वारा चीनी मिल के जीएम के लिखित ...