हजारीबाग, मार्च 22 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में शनिवार दोपहर एक बजे मईया सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने को लेकर समस्या के समाधान के लिए भीड़ जमा हो गई। महिलाएं सुदूर गांव से प्रखंड मुख्यालय पहुंची। महिलाओं ने कहा कि हम लोगों का सब डेटा देने के बाद भी हम लोगों को मईया सम्मान योजना की राशि नहीं मिला है। वहीं प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल ने बताया कि मईया सम्मान योजना झारखंड सरकार के महत्वाकांक्षी योजना है। सभी लोगों को खातों में जल्द से जल्द राशि भेजा जा रहा है। सरहुल और रामनवमी को देखते हुए दस तक की राशि भेजा जाएगा। वहीं झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री उपाध्यक्ष कुदुस अंसारी ने कहा कि मईया सम्मान योजना का लाभ जिनको अभी तक नहीं प्राप्त है। वैसे लाभार्थी प्रखंड कार्यालय में संपर्क कर समस्या का समाधान कराएं। वहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.