चतरा, मार्च 18 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। मंईयां सम्मान योजना से वंचित महिलाओं ने कार्यालय खुलते ही पड़ताल करने प्रखंड कार्यालय पहुंच कर हो हल्ला मचाया शुरू कर दिया। झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही मईयां सम्मान योजना के तहत लाभ पाने के लिए सोमवार को प्रखंड कार्यालय में सैकड़ों महिलाएं पहुंचीं। आवश्यक दस्तावेज पूरे होने के बावजूद कई महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिल पाया, जिससे योजना से वंचित महिलाओं में आक्रोश व्याप्त था। प्रखंड कार्यालय में सुबह से ही महिलाओं की लंबी कतारें लगी रहीं। कई महिलाओं ने शिकायत की कि अधिकारियों द्वारा बार-बार नए दस्तावेज की मांग की जा रही है, जबकि वे पहले ही सभी आवश्यक कागजात जमा कर चुकी हैं। पहले कई किस्त राशि की भूगतान भी हुआ है। महिलाओं का आरोप है सरकार की नीति में पारदर्शिता की कमी है । यही कारण है प्रखंड के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.