चतरा, मार्च 10 -- कुंदा, प्रतिनिधि। मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों ने होली पर्व के अवसर पर सरकार से मिले 7500 रुपए उपहार पर वर्तमान झारखंड सरकार की प्रशंसा की है। लेकिन विधवा और बुजुर्ग महिलाओं ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि यह सरकार की कैसी महिला सशक्तिकरण है जहां विधवाओं को होली का उपहार में एक हजार रुपये दिए जाते हैं तो वहीं परिवार से परिपूर्ण महिलाओं को 7500 रुपए मिलता है। विधवा महिलाओं ने सरकार से अपील की है कि वे उनकी स्थिति को समझें और उन्हें समान रूप से लाभ प्रदान करें। उन्होंने कहा कि विधवा के साथ सरकार अन्याय कर रही है। उन्हें कम पैसे दिए जा रहे हैं जबकि उनका कोई सहारा नहीं है। इसके अलावा मईयां सम्मान योजना के कई लाभुकों ने भी नाराजगी जताई है कि उनके खाते में इस बार पैसा नहीं आया है। जिससे उनकी होली फीकी पड़ जाएगी। उन लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.