सिमडेगा, अगस्त 9 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत जिले में लाभुकों को रक्षाबंधन के पूर्व जुलाई महीने की 2500 रुपए की सम्मान राशि उनके खाते में हस्तांतरित कर दी गई है। जिला नियोजन पदाधिकारी आशा मक्सिमा लकड़ा ने बताया कि बानो प्रखंड से 12450, बांसजोर प्रखंड से 4054, बोलबा प्रखंड से 3717, जलडेगा प्रखंड से 8998, केरसई प्रखंड से 5210, कोलेबिरा प्रखंड से 9753, कुरडेग प्रखंड से 6603, पाकरटांड़ प्रखंड से 6132, सिमडेगा प्रखंड से 12399, ठेठईटांगर प्रखंड से 14921 एवं नगर परिषद् क्षेत्र से 6144 लाभुको के खाते में राशि हस्तांतरित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि बाईस करोड़ उनसठ लाख बावन हजार पाँच सौ रुपये की राशि आधार अधारित भुगतान प्रणाली के माध्यम से की गई है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.