चतरा, मार्च 19 -- कुंदा, प्रतिनिधि। मंईयां सम्मान योजना की राशि न मिलने पर कुंदा प्रखंड की सैकड़ों महिलाओं ने बीडीओ साकेत कुमार सिन्हा को आवेदन दिया है। महिलाएं इस योजना के तहत राशि ना मिलने के कारण परेशान हैं और उन्होंने अपनी समस्या का समाधान करने के लिए बीडीओ से गुहार लगाई है। ज्ञात हो कि मंईयां योजना झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत राज्य की महिलाओं को प्रति माह पच्चीस सौ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने का वादा किया है । यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई है। वही महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया है कि मईया सम्मान योजना की राशि भुगतान मे बड़े पैमाने पर अनियमिता बरती गई है। सक्षम महिलाओं के खाते में योजना की राशि पहुंच चुकी है, जबकि मजदूरी करने वाली महिलाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.