रांची, जून 16 -- रांची, विशेष संवाददाता। मंईयां सम्मान राशि से रांची की 8122 महिलाएं अब तक स्वावलंबी बनने की ओर अग्रसर हैं। इस योजना के तहत महिलाओं को एक वर्ष में 30 हजार रुपये मिल रहे हैं। रांची जिले में योजना के उद्देश्य के तहत सम्मान से स्वावलंबी तक की योजना शुरू की गई है। कृषि विभाग को महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का टास्क उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने दिया है। अंडा उत्पादन एवं बकरी पालन के माध्यम से आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के लिए मई तक जिला की 8122 महिलाएं इस योजना से जुड़ चुकी हैं। मंईयां सम्मान से स्वावलंबन के तहत रांची जिला में मई तक 6844 लाभार्थी महिलाओं के बीच 213409 चूजों का वितरण किया गया है। इसके साथ 1347 लाभुकों के बीच 18819 बतख और 1522 लाभुकों के बीच 5253 बकरियों का वितरण भी मई तक किया गया है। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु ज...