जमशेदपुर, अगस्त 31 -- जमशेदपुर। बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया है कि मइयां सम्मान योजना में लगातार हो रही त्रुटियों का सही कारण स्पष्ट करें। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक कागजात जमा करने के बावजूद बड़ी संख्या में लाभुक महिलाओं के खाते में राशि नहीं पहुंच पा रही है।सुनील गुप्ता ने बताया कि कई लाभुकों को प्रारंभिक किस्तें मिलने के बाद भी वर्तमान में भुगतान बंद हो गया है। प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारी न तो समस्या का समाधान कर पा रहे हैं और न ही कारण स्पष्ट कर रहे हैं। इससे महिलाओं को बार-बार कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है और उनमें आक्रोश बढ़ रहा है।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही लाभुक महिलाओं के खाते में राशि निर्गत नहीं की गई, तो महिलाओं को साथ लेकर आंदोलन किया जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.