गंगापार, जनवरी 7 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मंसूराबाद में मंगलवार रात एक मिठाई व्यवसायी ने फांसी के फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी होते ही बाजार में हड़कंप मच गया। लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई लेकिन घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। जिस समय घटना हुई उस वक्त पत्नी सास के घर गणेश चौथ की पूजा करने गई थी। मंसूराबाद बाजार में 36 वर्षीय आशीष कुमार मोदनवाल मिठाई की दुकान चलाते थे। बाजार में ही उनका घर भी है। मंगलवार शाम उनकी पत्नी रागिनी गणेश चौथ की पूजा करने निकट स्थित सास के घर गईं थी। रात करीब दस बजे जब वह पूजा करके लौंटी तो पति को फांसी के फंदे पर लटकता देख चीख पड़ीं। उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग जुट गए। परिजन भी दहाड़े मारकर रोने लगे। सूचना पर पहुंचे मंसूराबाद चौकी इंचार्ज संतोष राय पुलिस ने शव को फांसी फंदे से उता...