हापुड़, दिसम्बर 27 -- यूपी के हापुड़ में श्यामपुर जट्ट में मंदिर से लौट रहे सेवानिवृत्त फौजी पर कार सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। तीन गोलियां लगने से सेवानिवृत्त फौजी गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे गांव में अफरा तफरी मच गई। उसे गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घायल की पत्नी ने पुलिस को हमलावरों के नाम बताते हुए घायल के तीन भतीजों और ग्राम प्रधान पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम श्यामपुर जट्ट निवासी कर्मवीर सिंह करीब 20 साल पहले फौज से सेवानिवृत्त हुए थे। शनिवार सुबह मंदिर से लौट रहे थे। घर के पास पहुंचे तो कार सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायर कर फरार हो गए। तीन गोली लगने से कर्मवीर सिंह घायल हो गए। वहीं गोलियां की आवाज सुनकर अफरा तफरी मच गई। खून...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.