मुरादाबाद, मार्च 11 -- मझोला थाना क्षेत्र के लाकड़ी फाजलपुर नया मझरा में सड़क किनारे स्थित मंदिर से दुर्गा मां की मूर्ति चोरी हो गई। सोमवार शाम घटना का पता चला तो भीड़ जमा हो गई। सीसीटीवी में एक युवक चोरी करते कैद मिला। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल कर मंगलवार रात चोरी करने वाले करूला क्षेत्र निवासी संदिग्ध आरोपी को उठा लिया है। एसएचओ मझोला मोहित चौधरी ने बताया कि इस मामले में करूला निवासी संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.