मुजफ्फरपुर, अप्रैल 20 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के धर्मशाला चौक स्थित संतोषी माता मंदिर में रविवार की दोपहर शादी करने आया दूल्हा फरार हो गया। मामला सामने आने के बाद दोनो पक्षों के बीच घंटों जमकर ड्रामा चला। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। लड़की पक्ष इसकी शिकायत लेकर नगर थाना पहुंच गए। पीछे-पीछे लड़का पक्ष के लोग भी पहुंचे। वहां पर भी दोनों पक्षों के बीच हंगामा हुआ। पुलिस की पूछताछ में दोनों पक्षो ने अगुआ को इसके लिए जिम्मेदार बताया। अगुआ का कहना था कि दोनों पक्षों के बीच छह माह से शादी की बात चल रही थी। वे लोग एक दूसरे के घर पर गए थे। जानकारी होने पर भी लड़के से सच्चाई छिपाकर रखी गई थी। इसके बाद पुलिस ने भी अगुआ को खरी खोटी सुनाई। लड़की वालों ने पुलिस को बताया कि वे लोग काफी मर्माहत हैं। लड़का दिल्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.