कौशाम्बी, मई 9 -- इक्यावनी शक्ति पीठ कड़ा धाम में शुक्रवार को दो महिलाओं ने मंदिर प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष को ही अपना निशाना बना लिया। भीड़ का फायदा उठाते हुए महिलाओं ने उपाध्यक्ष की चेन व पर्स गायब कर दिया और भागने लगीं। महिलाओं को किसी तरह पकड़ा गया। पुलिस ने सामान बरामद कर महिलाओं को हिरासत में ले लिया है। इक्यावनी शक्ति पीठ कड़ा धाम के प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष रजत कुमार पंडा शुक्रवार को भीड़ अधिक होने पर हवन कुंड के समीप श्रद्धालुओं को निकाल रहे थे। इसी दौरान वहां दो महिलाएं पहुंची। भीड़ अधिक होने पर एक महिला ने उपाध्यक्ष की सोने की चेन उड़ा दी। दूसरी महिला ने पर्स खींच लिया, लेकिन उपाध्यक्ष ने हाथ पकड़ लिया। महिला हाथ छुड़ाकर भागने लगी। उपाध्यक्ष के शोर मचाने पर मंदिर के नीचे मौजूद पंडों ने पकड़ लिया। मंदिर के समीप तैनात पुलिस मौके पर पहुंची...