अयोध्या, दिसम्बर 2 -- अयोध्या,वरिष्ठ संवाददाता। रामनगरी में आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को आने वाले दिनों में विश्व स्तरीय मंदिर संग्रहालय आकर्षित करेगा। आने वाली पीढ़ी विश्व स्तरीय मंदिर संग्रहालय के माध्यम से सनातन परंपरा को करीब से जानेगी। मंगलवार को योगी कैबिनेट की मंजूरी के साथ ही इसके धरातल पर उतरने का रास्ता साफ हो गया है। पांच सितंबर 2023 को प्रधानमंत्री कार्यालय नई दिल्ली में मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुआई में तत्कालीन डीएम नितीश कुमार ने इस विश्वस्तरीय मंदिर संग्रहालय का विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया था। पीएम नरेंद्र मोदी ने उस समय निर्देश दिया था कि देश के प्रसिद्ध मंदिरों के इतिहास, निर्माण वास्तुकला को चित्रों भित्ति चित्रों के माध्यम से दर्शाया जाय। उस वक्त इसके दस एकड में बनाए जाने का प्रस्ताव किया गया था। तब से लगातार...