रुद्रपुर, फरवरी 15 -- खटीमा, संवाददाता। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नौगवांठग्गू स्थित श्री गौरी शंकर महादेव मंदिर प्रांगण में रविवार को आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में प्रतिभाग कर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। महाशिवरात्रि पर मंदिर में 41 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामूहिक विवाह सामाजिक समानता और सादगी को बढ़ावा देता है और अनावश्यक खर्च को कम करने में सहायक होता है। उन्होंने कहा कि विवाह जन्म-जन्मांतर का पवित्र बंधन है, इसलिए दंपति आपसी विश्वास और सम्मान के साथ अपने गृहस्थ जीवन को मजबूत बनाएं। कहा कि राज्य सरकार बेटियों और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने नंदा गौरा योजना, छात्रवृत्ति, साइकिल योजना और विवाह अनुदान जैसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.