गढ़वा, जनवरी 9 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। खरौंधी में श्री मां देवी प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ का आयोजन 5 मार्च से 9 मार्च 2026 तक किया जाएगा। यह आयोजन क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है। लगभग 140 वर्ष पुरानी देवी मां की प्रतिमा को विधि-विधान के साथ नव-निर्मित भव्य मंदिर में स्थापित की जाएगी। वर्षों से यह प्रतिमा गांव के एक छोटे मंदिर में स्थापित थी। वहां श्रद्धालु नियमित पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि देवी मां की प्रतिमा की स्थापना उनके पूर्वजों द्वारा की गई थी। तब से यह मंदिर गांव के लोगों के लिए आस्था का केंद्र रहा है। यज्ञ समिति के संयोजक उपेंद्र दास ने कहा कि हमारे बुजुर्गों के जमाने से देवी मां की पूजा होती आ रही है। 140 साल पुरानी प्रतिमा आज भी हमारी आस्था का प्रतीक है। अब भव्य मंदिर में स्थापना से गांव का मा...