अलीगढ़, जुलाई 31 -- अलीगढ़। पक्की सराय स्थित शिव मंदिर पर मंडली द्वारा गुरुवार को शिव विवाह का आयोजन किया गया। भारी संख्या में भक्तगण शामिल रहे। आयोजन कर्ता नितिन गुप्ता ने बताया कि भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया गया। किशन लाल गुप्ता ने बताया कि सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है और इस महीने में व्रत रखने और शिव मंदिरों में पूजा करने का विशेष महत्व है। भक्त अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भगवान शिव से प्रार्थना कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...