संभल, फरवरी 21 -- नरौली के मोहल्ला मकुपुरा स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में शुक्रवार को श्रद्धा और आस्था के बीच बाबा खाटू श्याम की प्रतिमा की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम के दौरान पंडित अरविन्द शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार और पूर्ण धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना कर प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराई। हवन-पूजन के बाद बाबा का विधिवत भोग लगाया गया। प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में दोपहर एक बजे से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति गीतों और जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुन्ना उस्ताद पुजारी, कुंवर शिवेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, बब्लू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.