गाजियाबाद, अगस्त 18 -- उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक पुलिसकर्मी के वीडियो पर विवाद उत्पन्न हो गया है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स की ओर से शिकायत किए जाने के बाद गाजियाबाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोप लगाया जा रहा है कि सिपाही सोहेल खान ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने का प्रयास किया है। आरोप है कि मधुबन बापूधाम में तैनात सिपाही सोहेल खान ने अपने वॉट्सऐप स्टेटस में एक वीडियो लगाया था, जिसमें वह एक मंदिर में खड़ा है। इसमें उसने एक आवाज लगाई है जिसमें आयत को पढ़ते हुए कहा जा रहा है कि 'अल्लाह के सिवा कोई इवादत' के लायक नहीं है। माना जा रहा है कि जन्माष्टमी पर किसी मंदिर में सोहेल खान ने अपनी यह तस्वीर ली थी। अभी यह साफ नहीं है कि उनकी कहीं ड्यूटी लगी थी या निजी कारणों से वह मंदिर गए थे। एक एक्स यूजर ने एक्स पर यूपी पुलिस और गाजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.