धनबाद, मई 28 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता तेलीपाड़ा सिमलडीह स्थित बजरंग बली मंदिर में चल रहे यज्ञ के अनुष्ठान के दौरान मंगलवार की सुबह एक किशोरी ने एक महिला श्रद्धालु के गले से सोने की चेन झपटने का प्रयास किया। महिला ने अन्य लोगों की मदद से किशोरी को रंगेहाथ पकड़ लिया। धनबाद थाना की पुलिस ने किशोरी को रिमांड होम भेज दिया। पकड़ी गई किशोरी बिहार झाझा जोलिया स्याही की रहने वाली है। मामले की शिकायत भुक्तभोगी लॉ कॉलेज शिव शक्ति नगर निवासी प्रार्थना देवी ने धनबाद थाना में की। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे अपनी पुत्री दिवांकी सिंह, दिव्या सिंह, प्रेम नगर निवासी दीपा सिन्हा, बरमसिया निवासी सूरज कुमार आदि के साथ यज्ञ स्थल की परिक्रमा कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें एहसास हुआ कि कोई उनके गले से चेन झपट रहा है। उन्होंने चेन को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.