आगरा, अगस्त 3 -- थाना फतेहाबाद क्षेत्र के बरीपुरा स्थित मंदिर में पूजा करने गयी महिला यमुना नदी में डूब गयी। 24 घंटे बीत जाने बाद भी उसका कोई पता नहीं लगा है। फतेहाबाद के अहीरपुरा निवासी अनार सिंह ने बताया कि बेटी छाया देवी (35) की शादी बाईपुर (सिंकदरा) निवासी ब्रजेश से हुई थी। आठ साल से बेटी बच्चों के साथ मायके में ही रह रही थी। शनिवार सुबह छाया देवी बरीपुरा स्थित यमुना नदी किनारे खारी माता के मंदिर में पूजा करने आई थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। परिवार के लोग उसे खोजते हुए मंदिर तक पहुंच गए। वहां यमुना किनारे उसकी चप्पल, पायल, आधार कार्ड व चुन्नी मिली। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। आशंका है कि छाया देवी यमुना में डूब गयी है। रविवार को दिन भर उसकी तलाश की गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.