हल्द्वानी, मार्च 26 -- हल्द्वानी। शक्तिफार्म सितारगंज निवासी एक वृद्धा मंदिर में पूजा करने के दौरान दीये से लगी आग से गंभीर रूप से झुलस गई। प्राथमिक उपचार के बाद वृद्धा को गंभीर हालत में एसटीएच लाया गया। जहां मंगलवार देर रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक शक्तिफार्म नंबर तीन निवासी 95 वर्षीय आशालता मंडल रोज की तरह 24 मार्च को घर में ही पूजा कर रही थीं। तभी दीये की ज्योत से उनकी साड़ी में आग सुलग गई। देखते ही देखते आग फैल गई। चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। कंबल डालकर आग बुझाई और वृद्धा को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में सोमवार को एसटीएच लाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.