चित्रकूट, फरवरी 8 -- राजापुर (चित्रकूट), संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की शाम मंदिर में दीपक जलाने गई युवती के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। काफी देर तक युवती के वापस न लौटने पर परिजन पहुंचे तो युवक को मंदिर के युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया। शोर मचाने पर युवक मौके से भाग निकला। विरोध में परिजनों और ग्रामीणों ने वहीं खड़ी बाइक में आग लगा दी। इसके बाद गांव में स्थिति तनावपूर्ण बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। गांव में हालात को देखते हुए पीएसी तैनात की गई है। राजापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती शनिवार की शाम करीब सात बजे मंदिर में दीपक जलाने गई थी। युवती जैसे ही परिक्रमा लगाते हुए मंदिर के पीछे पहुंची, तभी वहां पहले से घात लगाए बैठे पड़ोसी राजेश ने उसे पीछे से दबोच लिया और उसी के द...