उन्नाव, जनवरी 4 -- सुमेरपुर। बारासगवर थाना क्षेत्र के बक्सर स्थित मां चंद्रिका देवी मंदिर में चोरी की घटना के बाद पुलिस लगातार संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा, हालांकि अभी तक पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी है। वहीं प्रतिमाओं के बदले स्वरूप को लेकर कई तरह की चर्चाएं तेज हैं। शुक्रवार की रात तीन नाकाबपोश चोरों ने बक्सर स्थित चंद्रिका मंदिर के गेट का ताला तोडकर माता का मुखौटा, आभूषण समेत दानपात्र पार कर दिया था। मंदिर के पुजारियों ने दावा किया की माता आर्टिफिशल आभूषण पहने थी। नवरात्रि के समय ही माता को सोने चांदी के आभूषण पहनाए जाते हैं। पुलिस ने मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहित दुबे की तहरीर पर चोरी का रिपोर्ट दर्ज करते हुए पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की। इसमें अब तक आधा दर्जन संदिग्धों से ...