देवरिया, नवम्बर 17 -- बरियारपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के जटमलपुर में रविवार को एक मंदिर के घंटे से अधेड़ का शव लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। अधेड़ की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होने का दावा कर रही है। गांव के रहने वाले श्रीराम कुशवाहा (50) सुबह 10 बजे घर पर भोजन किए, इसके बाद वह काली मंदिर की तरफ चले गए। दोपहर को उनका शव संदिग्ध परिस्थिति में मंदिर के घंटे से लटका मिला। यह देख लोगों के होश उड़ गए और यह बात क्षेत्र में जंगल में आग की तरह फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और घंटे से शव को नीचे उतारा। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी की स्थिति ठीक नही है और आठ बच्चे हैं। अधेड़ की मौत के बाद तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही है। थान...