नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- पूजा-पाठ करने का हर किसी का तरीका अलग ही होता है। कोई हाथ जोड़कर अगरबत्ती जलाकर ही भगवान को याद कर लेता है तो कोई पूरे विधि विधान से हर एक चीज को पूरा करता है। हिंदू धर्म में पूजा के समय घंटी बजाने की एक परंपरा है। घंटी से निकली ध्वनि को काफी सकारात्मक माना जाता है। बहुत कम लोगों को पता है घंटी बजाने के भी कुथ नियम होते हैं। बता दें कि रोज होने वाली पूजा के साथ-साथ आरती और भोग लगाते वक्त घंटी बजाई जाती है। यहां तक की कथा और शुभ कामों में भी घंटी बजाते हैं। हालांकि घंटी बजानी कितनी देर है? इसे लेकर अधिकतर लोगों में कन्फ्यूजन होता है। तो चलिए नीचे विस्तार से समझते हैं घंटी बजाने का सही तरीका...क्यों बजाई जाती है घंटी? घंटी बजाने के पीछे एक बड़ा राज है। मान्यता है कि घंटी बजाने से ओंकार का उच्चारण होता है। शास्त्रों म...