गोरखपुर, अगस्त 7 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर नगर निगम अब धार्मिक आस्था और पर्यावरण संरक्षण को जोड़ते हुए अनूठी पहल की शुरुआत करने जा रहा है। मंदिरों में देवी-देवताओं पर चढ़ाए जाने वाले फूल-पत्तों से अब अगरबत्ती और धूपबत्ती तैयार होगी। यह पहल 'वेस्ट टू वेल्थ कार्यक्रम के अंतर्गत की जा रही है, जिसके लिए निगम का झारखंड की एक संस्था से करार होने जा रहा है। नगर निगम के सर्वे के अनुसार, शहर के मंदिरों से रोजाना लगभग 500 किलो फूल और पत्ते निकलते हैं, जो फिलहाल सामान्य कूड़े के साथ निस्तारित होते हैं। जबकि इनमें से कई फूलों की विशिष्ट खुशबू और धार्मिक महत्व होता है। इनसे धूपबत्ती, अगरबत्ती और मच्छररोधी उत्पाद बनाए जा सकते हैं। विशेष रूप से बेलपत्र और धतूरा जैसे पत्तों का उपयोग मच्छर भगाने वाली अगरबत्तियां बनाने में भी किया जा सकता है। अब...