अलीगढ़, फरवरी 13 -- अलीगढ़। विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को सदन में नियम 115 के तहत कई मुद्दा उठाए। कहा कि स्कूल, अस्पताल और धर्मस्थलों को दी जाने वाली बिजली दरों में भारी कटौती की जाए। सामाजिक और धार्मिक कार्यों के लिए समर्पित इन संस्थानों से कमर्शियल के समान दरें वसूलना अनैतिक है। मानवेंद्र प्रताप सिंह ने सदन में कहा कि मंदिर, मस्जिद, चैरिटेबल अस्पताल और स्कूल नो प्रॉफिट-नो लॉस के आधार पर चलते हैं। इन संस्थानों के लिए धन जुटाना कठिन होता है। संस्थानों को एलएमवी-4 श्रेणी के तहत कनेक्शन दिए जाते हैं। इनकी सिक्योरिटी राशि 4,000 रुपये प्रति किलोवाट है, जो बहुत अधिक है। इसे न्यूनतम किया जाना चाहिए। इन संस्थानों को बिजली बिल में सब्सिडी मिलनी चाहिए ताकि इनका संचालन सुगमता से हो सके। पत्रकारों और अधिवक्ताओं को भी मिले कै...