गिरडीह, फरवरी 7 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के पर्वतुडीह टोला टकाबाद में शुक्रवार को नवनिर्मित देवी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के पांचवें दिन मां भगवती समेत बजरंगबली एवं भगवान शंकर जी की विधिपूर्वक स्थापना की गई। जिसे लेकर गांव में भक्ति का माहौल हो गया। इस संबंध में महायज्ञ कमेटी के सदस्यों ने शुक्रवार को बताया गया कि यज्ञाचार्य मनोज पांडेय के नेतृत्व में छह दिवसीय महायज्ञ के पहले दिन दो फरवरी को कलश यात्रा निकाल कर महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। तीन व चार फरवरी को देवी पाठ एवं संगीतमय कथा प्रवचन किया गया। पांच फरवरी को नगर भ्रमण तथा छह फरवरी शुक्रवार को नव निर्मित मंदिर परिसर में बजरंगबली, शंकर भगवान जी तथा मां भगवती की स्थापना की गई। हवन पूजा के बाद कन्या व ब्राह्मण जेवनार कराया गया। शनिवार को प्रसादी वितरण एवं भंडारे का आयोजन कर महायज...