देवघर, जनवरी 9 -- देवघर,प्रतिनिधि। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी दी गई कि 9 जनवरी 2026 शुक्रवार को बाबा वैद्यनाथ मंदिर प्रांगण स्थित 18 दानपात्रों को मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया। इसके साथ ही गिनती के पश्चात दानपात्र से कुल आय 15 लाख 53 हजार 215 रुपए के अलावा नेपाली नकद- 1525, डॉलर-1, दिरहम 10 दान स्वरूप प्राप्त हुआ। इस दौरान बाबा वैद्यनाथ मंदिर के सभी दानपात्र को कड़ी सुरक्षा के बीच खोला गया। इसके साथ ही दानपात्र से निकले पैसे को गिनती के लिए मंदिर प्रशासनिक भवन में रखा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.