काशीपुर, दिसम्बर 24 -- काशीपुर, संवाददाता। ग्राम बसई इस्लामनगर चौराहे पर स्थित बाबा मौज गिरी शिव मंदिर परिसर में बुधवार को हरे-भरे फलदार पेड़ों की कटाई को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने हालात को नियंत्रित किया। इसके बाद वन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। वन क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह ने कटे हुए पेड़ों को कब्जे में लेकर वन रेंज कार्यालय भिजवा दिया। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। एक पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि बाबा मौज गिरी शिव मंदिर सेवा समिति अवैध रूप से गठित की गई है। यह मंदिर क्षेत्र के कई गांवों के लोगों की आस्था का केंद्र है। ग्रामीणों का कहना है कि समिति द्वारा पूर्व में भी आम के हरे-भरे पेड़ काटे गए थे,...