गोंडा, जुलाई 4 -- गोंडा। शहर के परेड सरकार के सम्मय माता मंदिर पर शुक्रवार को वन विभाग की आयोजित एक पेड़ मां के नाम 2.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य जमुना सिंह, मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र वर्मा, अभिषेक दत्त त्रिपाठी ने मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए। पूर्व मंडल अध्यक्ष केशवपुर पहाड़वा अभिषेक दत्त त्रिपाठी ने कहा कि पेड़ों से ही जीवन है। इस दौरान मंदिर के पुजारी अनिल दास, डिप्टी रेंजर दुर्गेश मिश्रा, बलजीत सिंह, अमित वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.