रुद्रपुर, अगस्त 31 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रम्पुरा स्थित एक मंदिर में निर्माण कार्य को लेकर शनिवार देर रात विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट और हंगामे तक पहुंच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। रविवार सुबह बड़ी संख्या में लोग रम्पुरा चौकी पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद दोनों पक्षों की बैठक कर विवाद का समाधान निकाला गया। जानकारी के अनुसार, मंदिर परिसर में जाहरवीर बाबा का चबूतरा बनाए जाने का काम चल रहा था। इस दौरान दूसरे पक्ष ने निर्माण का विरोध किया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने चबूतरा तोड़ दिया और मारपीट की। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक विवाद में शामिल लोग वहां से चले गए थे। रविवार सुबह बड़ी संख्या में लोग रम्पुरा चौकी पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसके ब...