मेरठ, जनवरी 8 -- सरधना। खिर्वा-जलालपुर निवासी एक युवक ने अपनी निजी भूमि को दान देकर उसमें राम मंदिर का निर्माण कराने की इच्छा जताई है। आरोप है कि उसकी भूमि पर कई लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है जिसके चलते वह निर्माण नहीं करा पा रहा। पीड़ित ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर भूमि कब्जामुक्त कराने की मांग की है। संदीप शर्मा पुत्र राजेंद्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे पत्र में बताया कि वह अपनी निजी भूमि पर राम मंदिर का निर्माण कराना चाहता है और इसके लिए संपूर्ण भूमि मंदिर के नाम दान करने को तैयार है। आरोप है कि परिवार के कुछ सदस्य जबरन मंदिर की प्रस्तावित भूमि पर कब्जा किए हुए हैं। वे आए दिन विवाद व मारपीट कर रहे हैं। जिससे मंदिर निर्माण में बाधा उत्पन्न हो रही है। साथ ही अवैध निर्माण करने का भी उसने आरोप लगाया। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.