प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 15 -- प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के पंचमुखी बलीपुर मंदिर में निर्माण कार्य चल रहा है। वहां निर्माण के लिए रखा पत्थर एक व्यक्ति ने अपनी कार से तोड़ दिया। मौके पर मजदूरों के विरोध करने पर उन्हें मारने पीटने की धमकी दी। मामले में हेमंत नंदन ओझा ने मोहल्ले के ही रहने वाले अभिनव तिवारी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...