चित्रकूट, फरवरी 8 -- चित्रकूट। राजापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की शाम मंदिर में दीपक जलाने गई युवती के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। काफी देर तक युवती के वापस न लौटने पर परिजन पहुंचे तो युवक मौके से भाग निकला। परिजनों और ग्रामीणों ने युवक की खड़ी बाइक में आग लगा दी। गांव में स्थिति तनावपूर्ण बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। गाँव में हालात को देखते हुए पीएसी लगा दी गई है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित की पुलिस तलाश कर रही है। राजापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती शनिवार की शाम करीब सात बजे मंदिर में दीपक जलाने गई थी। युवती जैसे ही परिक्रमा लगाते हुए मन्दिर के पीछे पहुंची, तभी वहां पहले से घात लगाए बैठे पड़ोसी राजेश ने युवती को पकड़ लिय...