धनबाद, जुलाई 24 -- सिंदरी। सिंदरी दुबे अखाड़ा में बुधवार को सिद्धेश्वर महादेव मंदिर का चौथा स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान 24 घंटे का अखंड रामचरितमानस पाठ, रुद्राभिषेक और भंडारे का आयोजन किया गया। आचार्य पंडित कृष्ण पांडेय एवं पंडित बाल भद्राचार्य उर्फ गुड्डू ने विधि-विधान से संपन्न कराया। मौके पर अवधेश किशोर दुबे, मिथिलेश किशोर दुबे, रमेश दुबे, कमलेश दुबे, धर्मदेव दुबे, पवन कुमार ओझा, वेदप्रकाश ओझा, यशोदा कुमारी, प्रशांत दुबे, नंदा दुबे, आदित्य दुबे, दामोदर दुबे, सोहन दुबे, मोहन दुबे, राजन दुबे, मनू दुबे, मणी दुबे, सोमनाथ दुबे आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...