मैनपुरी, नवम्बर 27 -- क्षेत्र के ग्राम अलालपुर के महानंदा अवधूत आश्रम पर नवनिर्मित मंदिर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। आश्रम के संस्थापक सुखदेव महाराज के सानिध्य मंदिर का निर्माण चल रहा है। गुरुवार को आश्रम परिसर में पंडित राजू पांडेय उरई व श्यामजी मिश्रा द्वारा विधि-विधान के साथ मंदिर के शिखर पर स्थापित किए जाने वाले कलश व ध्वजा पताका का पूजन संपन्न कराया गया। आश्रम के संस्थापक गुरुदेव महाराज ने बताया कि मंदिर का शेष निर्माण कार्य छह माह और चलेगा। मंदिर पूर्ण होने के बाद आश्रम के गुरुदेव की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। जिसके लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। कलश व ध्वजा पताका स्थापना समारोह में बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...